फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thug cheated the barber merchant of two lakhs

सरिया व्यापारी को ठग ने लगाया दो लाख का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:27 AM IST
विज्ञापन
The thug cheated the barber merchant of two lakhs
पानीपत। सनौली रोड स्थित एक सरिया व्यापारी को एक ठग ने दो लाख का चूना लगा दिया। ठग ने 2725 किलो सरिया लेकर उसे बदले में दो लाख का चेक दे दिया, जो बाउंस हो गया। व्यापारी ने फोन किया तो नंबर बंद मिला। व्यापारी ने जिस पते पर सरिया भेजा था, वहां जाकर पूछताछ की तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मोहित ग्रोवर ने बताया कि उनकी सनौली रोड पर ग्रोवर संस के नाम से सरिये की दुकान है। पांच अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे दुकान पर एक व्यक्ति आया, जो सरिये के बारे में जानकारी लेने लगा और उसके बाद वह नंबर ले गया। युवक ने कहा था कि वह माल के बारे में फोन पर बात करेगा। उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, वह व्यस्त होने के कारण सही तरह से बात नहीं कर सका। उसने व्हाट्सएप पर सरिये के रेट भेज दिए, युवक ने ओके कर 1.99 लाख रुपये कीमत के 2725 किलो सरिये का ऑर्डर दिया। आरोपी ने अपनी पहचान जितेंद्र सिंह निवासी सेक्टर 24 के रूप में बताई। उसने सरिये को ट्रैक्टर में लोड कर आरोपी के दिए गए पते पर भिजवा दिया। आरोपी ने उसे दुकान पर आकर चेक दिया, उसने खाते में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसने फोन किया, लेकिन नंबर बंद मिला। आरोपी के पते पर जाकर पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि जितेंद्र नामक युवक वहां नहीं रहता। दुकानदार का अरोप है कि आरोपी ने फर्जीवाड़े से उससे 2725 किलो सरिया हड़पा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed