फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Sun disappeared behind the clouds, and devotees waited for about half an hour to offer prayers.

Panipat News: सूर्यदेव बादलों में ओझल, छठ व्रतियों ने करीब आधा घंटे इंतजार कर दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
The Sun disappeared behind the clouds, and devotees waited for about half an hour to offer prayers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। औद्योगिक नगरी में चार बड़े समेत सात स्थानों पर करीब एक लाख लोगों ने उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसके साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हो गया। सूर्य के निकलने का समय मंगलवार सुबह 6:32 बजे का था। सुबह के समय बादल छाने से सूर्य ओझल रहे। ऐसे में लोगों ने अंदाजा लगाकर करीब आधे घंटे बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। पुलिस ने इसके बाद मंगलवार सुबह करीब नौ बजे असंध रोड व गोहाना रोड समेत अन्य सड़कों को सामान्य यातायात के लिए खोला।
छठ व्रती मंगलवार तड़के करीब चार बजे ही परिवार सहित घाटों पर पहुंच गए। असंध रोड थर्मल और गोहाना रोड एनएफएल रजवाहे, ड्रेन नंबर-दो पर बाबरपुर व सेक्टर-18, कुटानी रोड, यमुना के सनौली घाट और समालखा की ऑफिसर कॉलोनी में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतियों ने बहते पानी में खड़े होकर डेढ़ से दो घंटे तक सूर्य की उपासना की। महिलाओं व बच्चों के साथ बड़े बुजुर्गों में छठ मैया की पूजा के लिए उत्साह देखने को मिला। मंगलवार सुबह ही आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए हुए थे। व्रती सूर्य देव के दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। सभा के पदाधिकारियों ने करीब आंधे घंटे के इंतजार के बाद अर्घ्य देने की घोषणा की। व्रतियों ने इसके बाद अर्घ्य देना शुरू किया। घाटों पर करीब आठ बजे तक अर्घ्य देते रहे। इसके बाद लोग अपने घरों में पहुंचे। यहां व्रत का पारण किया।
विज्ञापन

सामान्य वाहनों व स्कूल बसों के आने पर लगा जाम
असंध रोड और गोहाना रोड पर मंगलवार को सुबह ही सामान्य वाहन चल पड़े। रोडवेज और स्कूल बसों के आने पर घाटों के नजदीक जाम की स्थिति पैदा हो गई। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार तड़के ही टीम के साथ घाटों पर पहुंंचे। डीएसपी ने असंध रोड और गोहाना रोड एनएफएल नाके पर बसों व दूसरे वाहनों को रुकवाकर पहले छठ पूजा वाले लोगों को निकलने को रास्ता दिया। ऐसे में सुबह सात से नौ बजे तक दोनों सड़कों पर जाम जैसी स्थिति पैदा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed