फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The streets of Neeraj Chopra's village were uprooted, the department forgot to make

नीरज चोपड़ा के गांव की गलियां उखाड़ीं, बनाना भूला विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The streets of Neeraj Chopra's village were uprooted, the department forgot to make
मतलौडा। मतलौडा के खंडरा गांव में नवनिर्मित उखड़ी पड़ी गलीयां। - फोटो : Panipat
मतलौडा। ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा के गांव खंडरा में तीन माह पहले गलियों को उखाड़ दिया गया था, जिले अब तक बनाया नहीं गया है। जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव खंडरा में नवनिर्मित गलियों को उखाड़ते हुए पीने के पानी की लाइन बिछाई थी। ये लाइन बिछाने के बाद विभाग सड़क पर दोबारा टाइल लगाना भूल गया है।
विज्ञापन

इंटरलॉकिंग टाइल नहीं लगाने से गलियां अब उबड़ खाबड़ हालात में हैं। इनसे गुजरने वाले लोगों को रोज परेशानी उठानी पड़ रही है। बार-बार शिकायत देने के बाद भी अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। खंडरा निवासी पूर्व सरपंच लहणा सिंह, रमेश कुमार, भोपाल सिंह और जोगेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत ने नई गलियां बनाई थीं।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग ने पानी की लाइन बिछाने के लिए इन गलियों को उखाड़ा था। तीन माह बीत गए लेकिन इन गलियों को दोबारा नहीं बनवाया जा सका है।
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई अशोक कुमार का कहना है कि श्रमिकों की कमी के चलते काम अधूरा रह गया था। अब ठेकेदार को सख्ती से कहा गया है। कल से गली के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed