{"_id":"6684a2a21005b2a3090f31e4","slug":"the-problem-of-waterlogging-will-be-solved-with-rs-2950-crore-panipat-news-c-244-1-pnp1004-120513-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जलभराव की समस्या का 29.50 करोड़ से होगा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जलभराव की समस्या का 29.50 करोड़ से होगा समाधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। शहर के सबसे पॉर्श एरिया में से एक सेक्टर 11-12 की करीब 15 साल पुरानी बरसाती पानी के जलभराव की समस्या के समाधान के लिए सरकार 29.50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिससे दोनों सेक्टरों में बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। ये पाइपलाइन करीब छह इंच चौड़ी होगी और जमीन के दो से तीन फीट अंदर तक बिछाई जाएगी है। निगम की फिजिबिलिटी रिपोर्ट में दोनों सेक्टरों की करीब 25 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन का जिक्र किया गया है। हालांकि इस पाइपलाइन को बिछाने के लिए सेक्टरों की सड़कों को करीब एक एक फुट चौड़ाई तक उखाड़ा भी जाएगा। सालों से सेक्टरवासियों की इस मांग को मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वीकृति दे दी है। इसे लेकर शहरी विधायक प्रमोद विज खुद सीएम से चंडीगढ़ में मिले थे। सीएम ने इस प्रोजेक्ट की रिपोर्ट मंगवाई और तुंरत प्रभाव से इसकी मंजूरी दे दी।
गौरतलब है कि सेक्टर 11 में 1980 बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी। वहीं, सेक्टर 12 में सन 1984 के आसपास ये लाइनें बिछाई थी। तब से लेकर अब तक करीब 44 साल में इनकी सही ढंग से सफाई तक नहीं हो पाई। जिससे ये पाइपलाइन चौक हो गई। दूसरी विशेष बात ये है कि आज तक सेक्टरों की सीवरेज सिस्टम एचएसवीपी के अधीन है तो निगम के अधीन सेक्टरों की स्ट्रॉम वाटर पाइपलाइन यानी बरसाती पानी की निकासी है।
सालों से भरता है पानी, दस माह में समाधान- मौजूदा हालात ये हैं कि सेक्टर 11-12 में बरसाती पानी की निकासी न होने से यहां की सड़कों पर पानी भर जाता है। सेक्टर 11-12 को जाने वाली मुख्य सड़क को बारिश के पानी में डूब जाती है। दो दिन पहले भी सेक्टर 12 के लोगों ने जलभराव की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। अधिकारियों का कहना है कि सीएम से मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। जिसमें करीब दस माह की समयावधि में टेंडर प्रक्रिया से लेकर काम अलॉट होने और काम पूरा होने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
सदन की हर बैठक में उठाया मुद्दा-
नगर निगम 2019 के सदन की पहली बैठक में ये मुद्दा उठाया गया था। इसके बाद लगातार इस मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ। निगम के तत्तकालीन आयुक्त राहुल नरवाल ने इसका मौका निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस काम के कार्य की सहमति भी जताई थी। निगम की वित्तीय कमेटी की बैठक में भी ये मुद्दा पास करवाया गया। सरकार के स्तर तक इस मुद्दे को अब फिर से विधायक ने भी पहुंचाने का काम किया है। इससे सेक्टरवासियों को मूलभूत सुविधा मिलेगी।
रविंद्र भाटिया, निवर्तमान पार्षद, वार्ड दस
वर्जन-
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति:- विज
सेक्टरों की सालों पुरानी समस्या से सीएम नायब सिंह सैनी को अवगत कराया गया। सीएम ने इसकी फिजिबिलिटी रिपोर्ट मंगवाते हुए 29.50 करोड़ के बजट को तुंरत प्रभाव से स्वीकृति दी है। इससे दोनों सेक्टरों के करीब 30 हजार लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी।
प्रमोद विज, विधायक, शहरी पानीपत।