फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The new building of the tehsil will be gifted soon.

Panipat News: तहसील के नए भवन की जल्द मिलेगी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
The new building of the tehsil will be gifted soon.
कुलदीप सिंह आर्य
विज्ञापन

इसराना। उपमंडल स्तर पर तहसील के नए भवन की सौगात अगले साल मिल सकती है। करीब सवा दो एकड़ में बन रहे तहसील परिसर के मूर्त रूप मिलने के बाद 28 गांवों के लोगों को एक छत के नीचे रजिस्ट्री व जमीन संबंधित कार्य कराने का मौका मिलेगा। अब तक पटवारी अलग-अलग जगह किराये के कमरे या कार्यालय लेकर बैठते हैं जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसराना को 2023 में उपमंडल का दर्जा दिया था। इसके एक साल बाद इसका नोटिफिकेशन जारी किया था। इसराना में एसडीएम की नियुक्ति कर दी है। उपमंडल स्तर पर एसडीएम का कार्यालय नहीं हैं। ऐसे में एसडीएम को सरकारी विश्राम गृह में कार्यालय लगाना पड़ रहा है। वहीं तहसील कार्यालय पहले से ही कंडम हो चुका है। मांडी रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में करीब पौने एकड़ जमीन पर तहसील का नया भवन बनाया जा रहा है। इस पर करीब 9.74 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। तीन मंजिला नया भवन पीडब्ल्यूडी बना रहा है। इसका निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है। अभी फिनिसिंग, दरवाजें, खिड़की व बिजली का कुछ काम बसाया है। नई तहसील इमारत के साथ ही ग्रुप सी व डी के कर्मचारियों के आवास भी बनाए गए हैं। तहसील का नया भवन बनने पर 28 गांनों के लोगों एक ही छत के नीचे राजस्व संबंधी सभी सुविधाएं मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed