फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Locks hang on 280 bank branches; transactions worth 100 crore affected.

Panipat News: 280 बैंक शाखाओं पर लटके ताले, 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Locks hang on 280 bank branches; transactions worth 100 crore affected.
बैंक अ​धिकारियों व कर्मचारियों को संबो​धित करते जिला सचिव एवं पीएनबी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (यूएफबीयू) के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल का पानीपत में व्यापक असर रहा। जिले की सभी 280 बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहा और 2500 से अधिक बैंक अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे। यूनियन का दावा है कि करीब 100 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन और कारोबार प्रभावित हुआ।
हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने से बैंकिंग सेवाएं तीन दिन प्रभावित रहने की स्थिति बन गई। बैंक कर्मचारी और अधिकारी एसबीआई की जीटी रोड शाखा के बाहर एकत्रित हुए और केंद्र सरकार व इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन को एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव नरेंद्र देशवाल, पीएनबी से प्रियंका भारद्वाज, कैनरा बैंक से डिंपल, सुमित झा, प्रद्युम्न, विनीत भारद्वाज, रविकांत शर्मा और अनिल कुमार समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी : बैंक नेताओं ने कहा कि सरकार और आईबीए ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन तेज किया जाएगा। परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) व्यवस्था की समीक्षा तथा पेंशन और स्वास्थ्य बीमा में सुधार की मांग भी उठाई।मांगें पूरी नहीं होने पर 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल तथा 26 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई।

मार्च 2024 से अटका है बैंकिंग का समझौता
पीएनबी की मंडल अध्यक्ष और यूनियन की जिला सचिव प्रियंका भारद्वाज ने कहा कि मार्च 2024 में आईबीए के साथ पांच दिवसीय कार्य सप्ताह को लेकर समझौता हुआ था, लेकिन ढाई साल बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों, एलआईसी और आरबीआई में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है तो बैंकों में भी होना चाहिए। इसके बदले कर्मचारी प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करने को तैयार हैं।


काम न होने से परेशान हुए ग्राहक
हड़ताल की पूर्व सूचना न होने और शुक्रवार के बाद शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंकों में पहुंचे आम ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बैंक पहुंचे मॉडल टाउन निवासी सुमित छाबड़ा ने बताया कि उन्हें व्यापारिक लेन-देन के लिए चेक जमा कराना था, लेकिन मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। अब तीन दिन तक काम रुका रहेगा। वहीं, समालखा से आई बुजुर्ग महिला शांति देवी ने बताया कि वे पेंशन के रुपये निकालने आई थीं।

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जिला सचिव एवं पीएनबी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भ

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जिला सचिव एवं पीएनबी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भ

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जिला सचिव एवं पीएनबी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भ

बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते जिला सचिव एवं पीएनबी की मंडल अध्यक्ष प्रियंका भ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed