{"_id":"6aa4700ba3f0483ad200b7db","slug":"vikas-bhardwaj-became-the-pradhan-while-kamal-became-the-treasurer-by-a-margin-of-just-two-votes-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163979-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रधान बने विकास भारद्वाज, महज दो वोट से खजांची बने कमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रधान बने विकास भारद्वाज, महज दो वोट से खजांची बने कमल
Sat, 12 Sep 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
समालखा बार एसोसिएशन के नविचयनित प्रधान और अन्य पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा कोर्ट परिसर स्थित बार रूम में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। प्रधान पद पर विकास भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवीन कौशिक को 79 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, खजांची पद पर कमल छौक्कर ने बेहद करीबी मुकाबले में विक्रांत रुहल को महज दो वोटों से हराया।
उपप्रधान पद पर पंकज छौक्कर, महिला उपप्रधान पद पर ललिता शर्मा, सचिव पद पर अनुज रावल और ज्वाइंट सचिव पद पर प्रियंका निर्विरोध चुने गए। चुनाव में 405 में से 386 अधिवक्ताओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव अधिकारी रविंद्र गाहल्याण की देखरेख में तथा उपचुनाव अधिकारी प्रदीप दुहन और देवेंद्र छौक्कर की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया पूरी कराई गई। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। प्रधान पद पर विकास भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रवीन कौशिक को 79 मतों से हराकर जीत हासिल की। वहीं, खजांची पद के लिए कमल छौक्कर और विक्रांत रुहल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ। कमल छौक्कर ने महज दो वोटों से जीते।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित प्रधान विकास भारद्वाज, उपप्रधान पंकज छौक्कर, महिला उपप्रधान ललिता शर्मा, सचिव अनुज रावल, ज्वाइंट सचिव प्रियंका और खजांची कमल छौक्कर का अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देते हुए सभी मिलकर कार्य करेंगे और बार एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।