{"_id":"60e9f0688ebc3e72da7068c7","slug":"the-lights-went-off-for-16-hours-in-ansal-people-got-angry-due-to-lack-of-electricity-and-water-protested-on-the-road-panipat-news-knl76048414","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंसल में 16 घंटे रही बिजली गुल, बिजली पानी न मिलने से लोगों को फूंटा गुस्सा, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंसल में 16 घंटे रही बिजली गुल, बिजली पानी न मिलने से लोगों को फूंटा गुस्सा, सड़क पर उतर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
असंल कॉलोनी में शुक्रवार रात को बिजली में फॉल्ट हो गया, जिसके बाद बिजली सप्लाई 16 घंटे बाद शनिवार तक भी दुरुस्त नहीं की जा सकी। असंल के लोगों को गर्मी में बिजली के साथ पानी तक के लिए तरसना पड़ा। विरोध में असंल वासियों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया और मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप जड़े। असंल निवासियों ने कहा कि हर महीने अंसल मैनेजमेंट यहां के लोगों से एडवांस सिक्योरिटी के नाम पर 20 से 40 हजार रुपये वसूलता है। इसके अलावा हर महीने मेंटेनेंस के नाम पर 30 से 35 लाख रुपये की वसूली भी की जाती है। इसके बाद भी लोग पीने के पानी से लेकर बिजली को तरस रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट के पास लोगों के जमा करवाए करीब 5 करोड़ रुपये भी हैं, जिस पर कोई ब्याज तक नहीं मिलता। सुविधा तो दूर की बात उनके सामने अब दुविधा खड़ी हो चुकी है। लोगों के गुस्से के बाद अंसल प्रबंधन जागा और बिजली सप्लाई को लेकर काम शुरू किया। जिसके बाद शनिवार करीब 5 बजे बिजली सप्लाई चालू हुई। प्रदर्शन कर रहे अंसल निवासियों ने बताया कि कंपनी ने खुद की अंडरग्राउंड केबल बिछाई है। कंपनी ने फिर से केबल डालने का काम शुरू किया। इसका विरोध करके कंडक्टर वाली लाइन बिछाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने उनकी मांग अनसुनी की तो असंल वासियों ने एकजुटता दिखाई और हंगामा बरपा दिया। जिसके बाद कंडक्टर केबल बिछाने का काम शुरू किया गया। अंसल वासियों ने इसकी शिकायत सीएम व बिजली एमडी तक को ट्वीट करके भी दी है।
अंसल सुशांत सिटी आरडब्ल्यूए प्रधान सुरेश गुंबर ने बताया कि गर्मी में बिजली की डिमांड बढ़ गई है। अब डिमांड 40 हजार किलोवॉट तक पहुंच रही है। जबकि सेक्टर 13-17 के 33केवी सब स्टेशन में लगी वीसीबी की क्षमता 30 हजार किलो वाट की है। ज्यादा लोड बढ़ने पर वीसीबी ऑटोमैटिक कट लगा जाती है। जिसके चलते अंसल के अलग अलग एरिया में बिजली कट लगाने पड़ते हैं।