फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Statues of Saint Ravidas and Dr. Ambedkar installed in Dadola village; Panchayat Minister unveils them.

Panipat News: डाडोला गांव में संत रविदास और डॉ. आंबेडकर की मूर्ति स्थापित, पंचायत मंत्री ने किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Statues of Saint Ravidas and Dr. Ambedkar installed in Dadola village; Panchayat Minister unveils them.
डाडोला गांव में संत रविदास और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना करते पंचायत मंत्र
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने सोमवार को गांव डाडोला में संत रविदास और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्तियों की स्थापना की। इससे पहले ग्रामीणों ने पंचायत मंत्री का जोरदार स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम केवल श्रद्धा और आस्था का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि यह हमें महान संतों और महापुरुषों के विचारों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महान संतों ने समाज को हमेशा समानता, शिक्षा, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी धर्मों के महापुरुषों की जयंतियों व प्रकाश पर्वों को राज्यस्तरीय आयोजनों के माध्यम से मना रही है, ताकि युवाओं को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा सके। पंवार ने बताया कि सरकार का मुख्य ध्येय गांवों में बेहतर सड़कें, बिजली, पेयजल और स्वच्छता जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर ग्रामीण विकास को गति देना है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed