{"_id":"6ab199c709773d30f90851f1","slug":"positive-thinking-is-essential-to-transform-a-sigh-of-distress-into-an-exclamation-of-delight-panipat-news-c-18-1-knl1004-996998-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आह से वाह के लिए सकारात्मक सोच जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आह से वाह के लिए सकारात्मक सोच जरूरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। ब्रह्माकुमारीज वार्ड-11 सेवाकेंद्र द्वारा सोमवार को वार्ड में स्थित महावीर मंदिर में कम्युनिटी सेंटर का सातवां वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के विषय आह से वाह की ओर के माध्यम से सकारात्मक सोच, मधुर वाणी, आत्मिक शक्ति एवं आध्यात्मिक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी रही और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसईडब्ल्यू के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजयोगी भारत भूषण रहे। मुख्य वक्ता भारत भूषण ने कहा कि परिस्थितियों को बदलने से
पहले दृष्टिकोण को बदलना आवश्यक है। आध्यात्मिक ज्ञान के अभ्यास से व्यक्ति नकारात्मकता से सकारात्मकता, तनाव से शांति और शिकायत से समाधान की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन
राजयोगिनी बिंदु दीदी ने कहा कि आध्यात्मिक ज्ञान को जीवन में धारण करके ही स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। बीके सुनीता ने कहा कि परमात्मा ज्ञान और राजयोग का अभ्यास जीवन में शांति, प्रसन्नता एवं आत्मिक शक्ति का अनुभव कराता है। कार्यक्रम में करनाल से गायक बीके विजय ने सुंदर आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन बीके शिवानी बहन ने किया। इस अवसर पर बीके स्मृति, बीके विनोद उपस्थित रहे।