फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The injured youth died after one and a half months.

Panipat News: घायल युवक ने डेढ़ माह बाद ताेड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The injured youth died after one and a half months.
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर डेढ़ माह पहले झगड़े में चाकू लगने से घायल हुए युवक सागर 18 की उपचार के दौरान मौत हो गई। सागर को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

जहां पर उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रविवार देर शाम सागर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शहर थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी में हत्या की धारा ईजाद की जाएगी। उधर, पुलिस आरोपी किशोर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गोपाल नगर निवासी मुकेश ने शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 12 फरवरी को सूचना मिली थी कि उनका छोटा बेटा चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। जब वह अस्पताल पहुंचे तो सागर ने बताया कि उसका एक किशोर के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था।आरोपी ने उसके देख लेने की धमकी दी थी। 12 फरवरी को वह किसी काम से रेलवे रोड आया तो आरोपी भी उसके वहीं पर मिल गया। आरोपी किशोर ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

घायल सागर की हालत गंभीर होने के कारण परिजनों ने उसके रोहतक पीजीआई भेज दिया था। जहां पर उनका काफी दिन तक उपचार चला। लेकिन, उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार शाम को सागर की मौत हो गई। मौत होने की सूचना पर शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। साथ ही पहले से दर्ज जानलेवा हमले की प्राथमिकी में हत्या की धारा ईजाद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed