फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The heat is tormenting, there are chances of clouds tomorrow

Panipat News: सता रही गर्मी, कल बादल छाने के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
The heat is tormenting, there are chances of clouds tomorrow
पानीपत। गर्मी के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर तेज हवा चलने से लोगों को धूल के कारण परेशानी हुई। रात का तापमान दो डिग्री कम हुआ। मौसम विशेषज्ञ ने शनिवार और रविवार को हल्के बादल छाने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल के महीने में जून के महीने जैसी गर्मी हुई है। इससे लोग पूरा दिन बदहाल रहने लगे हैं। तेज धूप व गर्मी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। वहीं अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

तेज लू से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दोपहर बाद तापमान में हल्की कमी आती है। इससे ज्यादातर लोग केवल सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डाॅ. राजबीर गर्ग ने बताया कि अनुमान है कि अगले दो दिन तापमान बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed