Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Guru's Place is Supreme: Gyananand

गुरु का स्थान सर्वोपरि : ज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
The Guru's Place is Supreme: Gyananand
ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता सेवा समिति की ओर से मंगलवार को सेक्टर-25 स्थित शाम बाग में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को उन्होंने संस्कारों के महत्व पर संदेश देते हुए गीता के संदेश से अवगत कराया और पात्र शिष्यों को नामदान प्रदान किया।
धार्मिक समागम में पानीपत, करनाल, सोनीपत, जींद और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गुरु के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को करीब आधे से पौने घंटे तक कतार में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह छह बजे भव्य हवन-यज्ञ के साथ हुई। इसमें विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व शांति और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद सुबह आठ बजे स्वामी ज्ञानानंद महाराज का प्रवचन, आशीर्वाद समारोह और नामदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है। गुरु ही मनुष्य को अज्ञानता के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने सद्गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।
उन्होंने गीता के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरु के बताए मार्ग पर चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल, सार्थक और समाज के लिए उपयोगी बना सकता है। वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा और संस्कारों की आवश्यकता है।
समिति के अध्यक्ष सुरेश अरोड़ा और मीडिया प्रभारी कंवर रविंद्र सैनी ने बताया कि वर्ष 1988 से लगातार गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 21 से 29 जुलाई तक चलने वाली कार्यक्रम श्रृंखला के तहत हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में आयोजन किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि समिति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बरसत रोड पर एक डिस्पेंसरी का संचालन कर रही है। यहां सप्ताह में दो दिन विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की निशुल्क जांच करते हैं और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस अवसर पर चंद्रशेखर शर्मा, अंकुश बंसल, सुनील ग्रोवर, प्रीतम गुर्जर, विकास गोयल, राकेश बंसल, वरुण सिंगला, विपिन सरदाना, विभू पालीवाल, राजू शर्मा, गुलशन चुघ, चमनलाल गुलाटी मौजूद रहे।

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

ज्ञानानंद महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करते ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल व अन्य। स्रोत : ट्रस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed