Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Govardhan Puja teaches service to nature and devotion: Krishna Das Baba

गोवर्धन पूजा सिखाती है प्रकृति सेवा और भक्ति : कृष्ण दास बाबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja teaches service to nature and devotion: Krishna Das Baba
पानीपत। वृंदावन ट्रस्ट और श्री गणेश मंदिर सेवा समिति द्वारा सोमवार को असंध रोड भाटिया कॉलोनी स्थित गणेश मंदिर में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई। इस दौरान गोबर से गोवर्धन पर्वत की सुंदर आकृति तैयार की गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने गोवर्धन महाराज की परिक्रमा की और परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि नवीन गर्ग रहे।
विज्ञापन

कृष्ण दास बाबा ने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और भक्ति सिखाती है
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार को समाप्त करने तथा ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। इसी प्रसंग से गोवर्धन पूजा की परंपरा जुड़ी हुई है। ट्रस्ट के प्रधान राकेश बंसल और महासचिव हरीश बंसल ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गोमाता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण और आपसी प्रेम का संदेश देता है। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक विकास गोयल, बलदेव गांधी, जोगिंदर कुंडू, पुनीत गर्ग, मुकेश गोयल, दीपक अरोड़ा, महेंद्र छाबड़ा, अशोक जख्मी व राजेश तनेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed