फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The girl who came to her maternal grandfather's house was crushed by a car, died

Panipat News: नाना के घर आई बच्ची को कार ने कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
The girl who came to her maternal grandfather's house was crushed by a car, died
पानीपत। भैंसवाल गांव में अपने नाना के घर आए दो साल के बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। बच्ची अपनी मां व अपने पिता के साथ सड़क पर चल रही थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि कार चालक ने बच्ची को जान बूझकर कुचला है। बच्ची पहले कार के अगले टायर के नीचे आई थी। उन्होंने कार पर हाथ मारकर रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार को आगे चलाकर पीछे वाले टायरों से भी बच्ची को कुचल दिया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कार चालक गंभीर रूप से घायल बच्ची को कार से जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। कार चालक अस्पताल में कार छोड़कर फरार हो गया। डॉक्टरों ने हादसे की सूचना तहसील कैंप पुलिस थाना पुलिस में दी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर कार को कब्जे में लिया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राहुल ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायू का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह हरिद्वार में काम करता है और वहीं पर परिवार के साथ रहता है। उसका ससुर रामनरेश भैंसवाल गांव में किराए पर रहता है। वह मूल रूप से बदायू के उसावा गांव का रहने वाला है। वीरवार को सेक्टर 25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हुए उनके पैर पर लिफ्ट गिर गई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
वह वीरवार रात को अपनी पत्नी पिंकी, पांच साल की बेटी प्रियंका, तीन साल की बेटी जाह्नवी व दो साल की अनुष्का के साथ अपने ससुर रामनरेश का हाल जानने के लिए आया था। वह शुक्रवार शाम करीबन चार बजे वापस हरिद्वार जाने के लिए घर से निकला था। वह सभी पैदल चल रहे थे। अनुष्का उसकी गोद में थी।
अनुष्का गोद से उतरकर सड़क पर पैदल चलने लगी। इसी वक्त पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उसने अनुष्का को कुचल दिया। कार चालक ने ब्रेक लगाए लेकिन कार का टायर अनुष्का के ऊपर से गुजर चुका था।उसने कार पर हाथ मारकर रुकने को कहा लेकिन उसने कार नहीं रोकी। इसके बाद कार के पीछे टायर से अनुष्का को कुचल दिया गया।
इसके बाद वह उन्हें कार में बैठाकर अनुष्का को लेकर दो निजी अस्पतालों में गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया। वह खून से लथपथ अनुष्का को कार में जिला नागरिक अस्पताल में लेकर आया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक वहां से फरार हो गया।

मां बोली, बेटी को जान बूझकर कुचला: मृतका की मां पिंकी ने जिला नागरिक अस्पताल में बिलखते हुए कार चालक पर उसकी बेटी को जान बूझकर कुचलने का आरोप लगाया। उसकी बच्ची आगे चल रही थी। उन्होंने कार चालक को इशारा कर रुकने को कहा लेकिन उसने कार नहीं रोकी। कार ने उनकी आंखों के सामने उसकी बच्ची को कुचल दिया। उसकी बच्ची को जान बूझकर कुचला गया है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed