फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The corporation will build basketball and volleyball courts in the stadium with Rs 76 lakhs.

Panipat News: स्टेडियम में 76 लाख से बॉस्केटबॉल और वॉलीबाल कोर्ट बनवाएगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
The corporation will build basketball and volleyball courts in the stadium with Rs 76 lakhs.
करीब छह माह की तैयारी के बाद अब नगर निगम वार्ड नंबर 21 में शोंधापुर के शहीद राजगुरु स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस बॉस्केटबाॅल और वॉलीबाल के लिए कोर्ट बनाने जा रहा है। यहां खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। साथ ही 300 लोगों की क्षमता वाली दर्शक दीर्घा भी बनाई जाएगी। इनके ट्रैक भी सिंथेटिक होंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त चेंजिंग रूम, शौचालय और लॉकर तक बनेंगे। जिनका मैच खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ी इस्तेमाल कर सकेंगे। अब तक निगम का ये प्रोजेक्ट सबसे बेहतर साबित होगा। गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट का निगम ने फरवरी में खाका तैयार कर लिया था। इसके डिजाइन से लेकर प्रोजेक्ट की तैयारियों पर काम शुरू हो चुका था। अब सरकार ने तीन दिन पहले ही इसकी तकनीकी मंजूरी भेजी है। जिस पर निगम ने तुंरत इसका टेंडर लगा दिया है। दूसरी ओर शहर में बॉस्केटबॉल और वॉलीबाल के कोर्ट तो कई हैं लेकिन प्रस्तावित ये कोर्ट सबसे आधुनिक साबित होगा। इस प्रोजेक्ट पर निगम ने करीब 76 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है। इसके डिजाइन भी तैयार कर लिए गए हैं। खेल स्टेडियम में ये कोर्ट बनने से वार्ड 21 की सभी कॉलोनियों समेत शहर भर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के कोर्ट पर अभ्यास का मौका मिल पाएगा।
विज्ञापन



नगर निगम स्टेडियम में 105 फुट लंबा और 62 फुट चौड़ा बॉस्केटबॉल कोर्ट बनाएगा। इसके आमने सामने दो जगहों पर 60 फुट लंबी और 10 फुट चौड़ी दर्शक दीर्घा होगी। इसके एक ओर 85 फुट लंबी और 15 फुट चौड़ी पार्किंग बनाई जाएगी। दूसरी ओर 50 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े दो चेजिंग रूम बनाए जाएंगे। जिसका मैच खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ी इस्तेमाल सकेंगे। यहीं पर 70 फुट लंबा और 50 फुट चौड़ा वॉलीबाल कोर्ट बनाया जाएगा। इसके दोनों ओर 11 फुट लंबे और 5 फुट चौड़ी जगह पर दर्शक दीर्घा बनेगी। नगर निगम अधिकारियों ने इसका डिजाइन तैयार करवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

स्टेडियम में ये सुविधा भी तैयार करवा रहा निगम

वार्ड 21 के इसी स्टेडियम में करीब चार एकड़ में फैले स्टेडियम में क्रिकेट ग्राउंड, चार प्रैक्टिस पिच, पेविलयन, स्टेज, रात के मैचों के लिए विशेष हाईमास्ट लाइट, रेलिंग स्केटिंग कोर्ट, इंडोर स्टेडियम, टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, पाॅर्किग, रेस्ट रूम भी बनाए जा रहे हैं। इन पर करीब तीन करोड़ की लागत आएगी। यहीं पर जिले का सबसे ऊंचा 135 फुट का पोल लगेगा। जिस पर 36 फुट लंबा और 24 फीट चौड़ा तिरंगा फहराया जाएगा।



वर्जन:

वार्ड 21 के शोंधापुर स्टेडियम में निगम करीब 76 लाख से बॉस्केटबॉल और वॉलीबाल के कोर्ट बनाएगा। इसके डिजाइन से लेकर प्रोजेक्ट की पूरी तैयारी हो चुकी है। सरकार ने इसकी तकनीकी मंजूरी दी है। जिसके बाद अब इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

राहुल पूनिया, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed