फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Minor raped after befriending on Instagram

Panipat News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग से किया दुष्कर्म

Wed, 23 Sep 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 23 Sep 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Minor raped after befriending on Instagram
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिले में इंस्टाग्राम के जरिए 16 वर्षीय किशोरी से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। चांदनीबाग थाना क्षेत्र में आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर उग्राखेड़ी रोड स्थित एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें बना लीं।
विज्ञापन

तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह किशोरी को ब्लैकमेल करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि मई में उग्राखेड़ी रोड निवासी आकाश ने इंस्टाग्राम पर उसकी बेटी से संपर्क किया था। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर स्कूल के बाहर से उग्राखेड़ी रोड स्थित एक कमरे में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी बना लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने तस्वीरें परिजनों को भेजने और सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने घटना के बारे में परिजनों को नहीं बताया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करता रहा। चांदनीबाग थाना प्रभारी किरण ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed