फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Public disillusioned with the government; Congress will wage a decisive battle: Hooda

सरकार से जनता नाउम्मीद, कांग्रेस लड़ेगी आर-पार की लड़ाई : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Public disillusioned with the government; Congress will wage a decisive battle: Hooda
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से नाउम्मीद हो चुकी है। कांग्रेस अब भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की निराशा को जीत के उत्सव में बदलने के लिए अभी से धरातल पर संघर्ष शुरू करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

हुड्डा जीटी रोड स्थित होटल हाइव में आयोजित शहरी ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद पार्टी को संगठन मिला है। इसे और मजबूत करने के लिए प्रदेशभर में ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चुनाव में धांधली का आरोप : हुड्डा ने 2024 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना तक वोटिंग के आंकड़ों में बदलाव और बढ़ोतरी हुई। उन्होंने सवाल किया कि मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम में वोट कैसे बढ़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान के बाद निर्वाचन अधिकारियों के स्तर पर विधानसभा क्षेत्र और मतदान केंद्रवार विस्तृत मतदान रिपोर्ट दर्ज की जाती है तथा अंतिम मतदान प्रतिशत का बहुस्तरीय सत्यापन किया जाता है।
अध्यक्षता वरिष्ठ नेता वरिंदर बुल्ले शाह ने की, जबकि मंच संचालन शहरी जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, धर्मबीर मलिक, खुशीराम जागलान, युवा नेता अनिल मलिक सींक, महिपाल सूबेदार, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा मौजूद रहे।

सैनी पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री पंजाब जा रहे हैं तो हरियाणा के हक का एसवाईएल पानी ले आएं
हुड्डा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरों और नशा विरोधी यात्रा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने प्रदेश में तो कुछ कर नहीं पा रहे हैं, लेकिन रोज पंजाब जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब से हरियाणा के हक का एसवाईएल का पानी ही मांग लें। भाजपा की अंदरखाने मदद करने और जेल के डर से शांत रहने के आरोप पर हुड्डा ने कहा कि वह जेल से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि उनके दादा और पिता भी नहीं डरे और दोनों आठ-आठ बार जेल गए। इनेलो नेता अभय चौटाला के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति और राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने वाले सब जानते हैं।

पानीपत से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान
हुड्डा ने पानीपत के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से जिले में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, निवेश और रोजगार में देश में अग्रणी था। उन्होंने भाजपा सरकार पर अपराध, नशे और भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed