फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The car of the grocery store operator returning home after taking medicine with a friend collided with a standing canter, died

ोस्त संग दवाई लेकर घर लौट रहे करियाणा स्टोर संचालक की खड़े कैंटर में टक्कर, मौत, दोस्त गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The car of the grocery store operator returning home after taking medicine with a friend collided with a standing canter, died
दोस्त के साथ दवा लेकर लौट रहे किरयाना स्टोर संचालक की कार सनौली रोड पर कमल फर्नीचर के सामने खड़े कैंटर से शुक्रवार रात डेढ़ बजे टकरा गई। हादसे में किरयाना स्टोर संचालक की मौत हो गई। वहीं कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया, लेकिन परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह उपचाराधीन है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी हरनारायण ने बताया कि उसका इकलौता बेटा अखिल जुनेजा (33) था। उनकी सेक्टर 25 पार्ट-2 में किरयाना की दुकान है। जिसको वह अपने बेटे के साथ संभालता है। शुक्रवार रात उसकी पत्नी की हालत खराब हुई तो बेटा अखिल दवा लेने के लिए घर से निकला था। उसने अपने दोस्त वार्ड 10 निवासी जन्मजोत सिंह को बुलाया। जन्मजोत के साथ कार में वह हैदराबादी अस्पताल के पास मेडिकल स्टोर से दवा लेकर लौट रहे थे। जब वह सनौली रोड पर रात करीब डेढ़ बजे कमल फर्नीचर के पास पहुंचे तो बिना रिफ्लेक्टर के खड़े कैंटर में कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक जन्मजोत और उनके बेटे अखिल का गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों ने मिलकर उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं जन्मजोत की हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि अखिल की करीब तीन साल पहले शादी हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा कुणाल है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महिपाल सिंह, किला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed