फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Ancient Devi Temple of Panipat: A site of faith linked to the era of the Mahabharata, distinguished by the installation of the nine planets (Navagrahas) and the nine goddesses (Navadevis).

पानीपत का प्राचीन देवी मंदिर : महाभारत काल से जुड़ी आस्था, नौ ग्रहों और नौ देवियों की स्थापना से खास पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
The Ancient Devi Temple of Panipat: A site of faith linked to the era of the Mahabharata, distinguished by the installation of the nine planets (Navagrahas) and the nine goddesses (Navadevis).
प्राचीन देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु, सप्तमी-अष्टमी पर पूरे दिन खुले रहते हैं कपाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर के बीचों-बीच स्थित प्राचीन देवी मंदिर धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक मान्यताओं का प्रमुख केंद्र है। मान्यता है कि इस पवित्र स्थल का संबंध महाभारत काल से है और अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां माता भगवती की आराधना की थी। करीब 250 से 300 वर्ष पुराने इस मंदिर में नवरात्र के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

नौ ग्रहों और नौ देवियों की स्थापना खासियत

मंदिर की प्रमुख विशेषता गर्भगृह के आसपास नौ ग्रहों और नौ देवियों के विभिन्न स्वरूपों की मूर्तियों की स्थापना है। श्रद्धालु यहां माता रानी के दर्शन के साथ नवग्रहों की पूजा-अर्चना भी करते हैं। दूर-दूर से भक्त अपनी मन्नतें लेकर मंदिर पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पानीपत की तीसरी लड़ाई के दौरान मराठों ने भी यहां विशेष पूजा-अर्चना की थी।
विज्ञापन


मंदिर के प्रधान काकू बंसल ने बताया कि प्राचीन देवी मंदिर शहर की सांस्कृतिक धरोहर का अहम हिस्सा है। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखने के साथ इसके विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य पुजारी आचार्य लालमणि पांडेय ने बताया कि मंदिर में नियमित रूप से अनुष्ठान, हवन और पूजन होते हैं। नवरात्र और अन्य विशेष पर्वों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। नवरात्र में प्रतिदिन 25 से 30 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सप्तमी और अष्टमी पर मंदिर के कपाट पूरे दिन खुले रहते हैं।
1-3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed