{"_id":"6ad21ba6e287ca80a904e7da","slug":"a-massive-public-meeting-will-be-held-tomorrow-in-patthargarh-with-jamiat-president-maulana-arshad-madani-set-to-participate-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166111-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पत्थरगढ़ में कल होगी विशाल जनसभा, जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी करेंगे शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पत्थरगढ़ में कल होगी विशाल जनसभा, जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी करेंगे शिरकत
Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 16 Oct 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में हरियाणा समेत चार राज्यों के लोग होंगे शामिल; वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों और सांप्रदायिक सौहार्द पर होगी विशेष चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पत्थरगढ़ में रविवार 18 अक्तूबर को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी के मुख्य आतिथ्य में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं और आयोजक इसे ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं।
गांव के पूर्व सरपंच अमजद मजीदी ने बताया कि इस कार्यक्रम का दायरा केवल पानीपत या हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें पड़ोसी राज्यों पंजाब, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से भी बड़ी संख्या में लोग और कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम गांव के जामिया लिल बनात (यूएम गर्ल्स स्कूल) परिसर में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा।
सांविधानिक अधिकारों और सौहार्द पर रहेगा जोर
आयोजकों के मुताबिक, यह जनसभा देश के मौजूदा हालात और राष्ट्रीय परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में बुलाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के सांविधानिक अधिकारों एवं अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना, आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करना है। साथ ही समाज में फैल रही नफरत और संकीर्णता के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करना इस सम्मेलन का अहम एजेंडा है। इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोगों को आमंत्रित किया गया है ताकि समाज में एकता का संदेश दिया जा सके।
विज्ञापन
सुरक्षा और जनसंपर्क के पुख्ता इंतजाम
कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाने के लिए आयोजक मंडल लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहा है। इसके अलावा, भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले मेहमानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।