{"_id":"6ad21df1b62e32accb0bdef2","slug":"teachers-should-increase-childrens-participation-through-engaging-teaching-activities-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166113-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रोचक शिक्षण गतिविधियों से बच्चों की भागीदारी बढ़ाएं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रोचक शिक्षण गतिविधियों से बच्चों की भागीदारी बढ़ाएं शिक्षक
विज्ञापन
विद्यालय में आयोजित एफएलएन शिविर में शिक्षिकों को जानकारी देते वक्ता। संस्थान
समालखा। भापरा गांव स्थित राजकीय विद्यालय में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) प्रशिक्षण के तीसरे दिन शिक्षकों को सकारात्मक कक्षा वातावरण और प्रभावी पाठ योजना की जानकारी दी गई।
डाइट पानीपत के वरिष्ठ लेक्चरर यशपाल सिंह ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और आनंददायक कक्षा वातावरण बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित करता है। प्रश्नोत्तर, समूह कार्य और शिक्षण-सहायक सामग्री से पढ़ाई को रोचक बनाया जा सकता है।
एबीआरसी रेनू बेनीवाल ने कहा कि शिक्षण गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के साथ उन्हें प्रश्नों के उत्तर सोचने और समझने का पर्याप्त समय देना चाहिए। बच्चों को रटाने के बजाय क्यों और कैसे जैसे प्रश्नों के माध्यम से सोचने के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर एफएलएन खंड संयोजक बलराज, नोडल अधिकारी सुरेश गौतम सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
21