फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The 40th 'Santhara Sampurti Diwas' (day of the completion of Santhara) of Tapasvi Badri Prasad Maharaj was observed with reverence at the Gandhi Mandi Jain Sthanak

Panipat News: गांधी मंडी जैन स्थानक में श्रद्धा से मनाया गया तपस्वी बद्री प्रसाद महाराज का 40वां संथारा संपूर्ति दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
The 40th 'Santhara Sampurti Diwas' (day of the completion of Santhara) of Tapasvi Badri Prasad Maharaj was observed with reverence at the Gandhi Mandi Jain Sthanak
-डॉ. राजेश मुनि जी ने कहा- कर्मठ और संयम शिरोमणि थे तपस्वी , 72 दिनों का संथारा बना उज्ज्वल कीर्तिमान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। गांधी मंडी स्थित जैन स्थानक में श्री एसएस जैन सभा (रजि.) के तत्वावधान में तपस्वी बद्री प्रसाद महाराज का 40वां संथारा संपूर्ति दिवस शुक्रवार को मनाया गया। महा अभिग्रहधारी डॉ. राजेश मुनि महाराज, सेवाभावी राजेंद्र मुनि महाराज, महासाध्वी समता महाराज और तपस्विनी साध्वी भविका महाराज (ठाणे-4) का पावन सानिध्य श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ।
डॉ. राजेश मुनि महाराज ने कहा कि तपस्वी महाराज एक कर्मठ और संयम शिरोमणि महामुनि थे। 81 वर्ष की आयु में उनका 72 दिनों का उत्कृष्ट संथारा अध्यात्म जगत में एक उज्ज्वल कीर्तिमान है। मुनि ने अपने गुरु तपस्वी कान मुनि महाराज और तपस्वी बद्री प्रसाद महाराज के जीवन में गजब की समानताएं बताईं। उन्होंने बताया कि दोनों महापुरुषों की दीक्षा एक जनवरी 1945 को हुई थी और दोनों के पूरे परिवार ने संयम पथ अपनाया था। दोनों ही महामुनि जीवनभर फोटो खिंचवाने से दूर रहे और उनके देवलोक गमन के बाद ही तस्वीरें सामने आईं।
विज्ञापन

तपस्वी ने पांच अगस्त 1987 को सोनीपत में संथारा ग्रहण किया था। वे 72 दिन बाद 16 अक्तूबर 1987 को पूर्ण (सीझ) हुआ। मुनि ने गांधी मंडी महिला स्थानक में महासाध्वी कुसुम प्रभा महाराज के 21 दिनों के संथारे और हाल ही में तपस्विनी अंगूरी देवी के सफल संथारे का भी उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed