{"_id":"6ad255cfebf58f8c580bf241","slug":"robbery-committed-against-a-lathe-worker-under-the-pretext-of-asking-for-the-time-mobile-phone-and-cash-snatched-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166144-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समय पूछने के बहाने खराद कारीगर से लूटपाट, मोबाइल और नकदी छीनी.....बिजनौर के लिए भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समय पूछने के बहाने खराद कारीगर से लूटपाट, मोबाइल और नकदी छीनी.....बिजनौर के लिए भी
विज्ञापन
विकास नगर की फैक्टरी में वारदात, तीन बदमाशों ने मारपीट कर बैग भी छीना
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। विकास नगर स्थित एक इंजीनियरिंग फैक्टरी में वीरवार देर रात काम कर रहे खराद कारीगर को तीन बदमाशों ने मोबाइल व नकदी छीन ली। बदमाशों ने पहले कारीगर से समय पूछने का बहाना किया और उसके बाद उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सभी भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव शहबाजपुर निवासी इरशाद ने बताया कि वह फिलहाल हाली कॉलोनी में रहता है और विकास नगर स्थित सनराइज इंजीनियरिंग वर्कर्स में खराद का काम करता है। वीरवार रात करीब दो बजे वह फैक्टरी में काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक वहां आया और उससे समय पूछने लगा। इरशाद ने दीवार पर लगी घड़ी देखकर समय बताया, जिसके बाद युवक वहां से चला गया।
इरशाद के अनुसार, कुछ देर बाद वही युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ वापस आया। तीनों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। इसके बाद आरोपी उसका काला बैग भी छीनकर फरार हो गए। बैग में 4,420 रुपये नकद, चार्जर, आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे। सेक्टर-29 थाना प्रभारी रोबिन ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।