फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   tenent arrested allegation of stolen jwellary

मैकेनिकल इंजीनियर के मकान से चोरी करने वाला आरोपी किराएदार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
tenent arrested allegation of stolen jwellary
ईदगाह कॉलोनी निवासी मेकेनिकल इंजीनियर के घर से जेवरात और नकदी चोरी करने वाला उनका ही किराएदार निकला। पुलिस ने आरोपी को राजनगर से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मिनहाज निवासी मधुबनी, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। सीआईए-2 प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को आरोपी को राजनगर से काबू किया। वह हाल ही में ईदगाह कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा है। गहनता से पूछताछ की तो उसने मकान मालिक सलमान के घर से जेवरात और नकदी चोरी करने का खुलासा किया। आरोपी से गहने और नकदी बरामद करने के लिए सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

चोरी किए गहनों को आगरा में छिपाकर वापस आ गया था आरोपी : आरोपी ने खुलासा किया कि मकान मालिक सलमान के घर पर वह डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था। सलमान से एक दिन मकान की दूसरी चाबी चोरी हो गई थी, जो उसे मिल गई थी। उसने चाबी लौटाने की बजाय वह अपने पास रख ली थी। मौका मिलते ही उसने मकान में चोरी कर ली। वह चोरी किए गहने और रुपये आगरा में छिपाकर वापस आ गया था।
विज्ञापन

यह था मामला: मेकेनिकल इंजीनियर सलमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां 19 मार्च को यूपी गई थी। जबकि वह घर पर अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। गत 23 मार्च को वह सभी ऑफिस चले गए थे। शाम को वह ऑफिस आया तो चार चेन, दो अंगूठी, एक टीका, कानों का एक सेट, सोने की चार चूडियां और 50 हजार रुपये चोरी मिले थे। उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी थी, जिस शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चोरी किया हुआ सामान बरामद करने के लिए आरोपी मिनहाज को सोमवार को न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।
- विरेंद्र सिंह, सीआईए-2 प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed