फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Teenager who entered the factory to escape the storm dies due to visor collapse

संशोधित: आंधी से बचने के लिए फैक्टरी में घुसे किशोर की छज्जा गिरने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teenager who entered the factory to escape the storm dies due to visor collapse
पानीपत। तेज आंधी और फिर बारिश की वजह से बुधवार को एक घर का चिराग बुझ गया। कुटानी रोड पर ड्रेन के पास आंधी से बचने के लिए फैक्टरी में घुसे किशोर की दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर किला थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दलबीर कॉलोनी निवासी विवेक (13) पुत्र देवेंद्र आठवीं कक्षा का छात्र था। वह बुधवार को स्कूल से आने के बाद अपने चाचा राजेंद्र के साथ साइकिल पर कुटानी रोड पर ड्रेन के पास स्थित रवि रावल पावरलूम फैक्टरी गया था। राजेंद्र ने बताया कि जैसे ही वे दोनों लोग फैक्टरी के बाहर पहुंचे, अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-बारिश से बचने के लिए विवेक फैक्टरी में जाने लगा। उसी दौरान छज्जा टूट कर उसके सिर पर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गया। उसे सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। पिता देवेंद्र ने बताया कि उसके तीन बेटे थे। बड़ा बेटा आनंद किशोर और छोटा बेटा हरिओम हैं। पत्नी नन्हीं देवी गृहिणी हैं।
विज्ञापन

चाचा राजेंद्र ने बताया कि विवेक का उससे काफी लगाव था। स्कूल से छुट्टी के बाद विवेक अक्सर उसके साथ फैक्टरी आ जाता था। वह फैक्टरी में काम करता और विवेक खेलता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed