{"_id":"695440eaca773cbee807e91d","slug":"teachers-and-researchers-were-introduced-to-ai-techniques-panipat-news-c-244-1-sknl1016-149752-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शिक्षकों व शोधार्थियों एआई के तकनीकों से कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शिक्षकों व शोधार्थियों एआई के तकनीकों से कराया परिचित
विज्ञापन
पानीपत। आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय साप्ताहिक ऑनलाइन अल्पकालीन पाठ्यक्रम शैक्षणिक कार्य व कक्षा नवाचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान इस दौरान शिक्षकों व शोधार्थियों को एआई के आधुनिक उपकरणों व तकनीकों से परिचित कराया गया।
यह आयोजन यूजीसी मालवीय मिशन टीचर ट्रेनिंग सेंटर (एमएमटीटीसी) और भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के संयुक्त तत्वावधान में कराया गया। इस दौरान शिक्षकों व शोधार्थियों को एआई के आधुनिक उपकरणों व तकनीकों , शिक्षण, अधिगम के बारे में जानकारी दी गई। 24 सत्रों में 15 विशेषज्ञ रिसोर्सपर्सन ने एआई आधारित शिक्षण उपकरणों, कंटेंट निर्माण, मूल्यांकन पद्धतियों, शोध में एआई के उपयोग, स्मार्ट कक्षा नवाचार एवं डिजिटल शिक्षण रणनीतियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
मुख्यातिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक रहे। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस युग में शिक्षण में एआई का समुचित एकीकरण आवश्यक है, परंतु इसका प्रयोग सोच-समझकर किया जाना चाहिए ताकि मानवीय बुद्धिमत्ता प्रभावित न हो। कार्यक्रम संयोजक पंकज चौधरी व डॉ. रजनी शर्मा ने पाठ्यक्रम की रूपरेखा व रिपोर्ट प्रस्तुत की। संवाद