फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Take a resolution to remember God: Tripathi

प्रभु स्मरण का लें संकल्प : त्रिपाठी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Take a resolution to remember God: Tripathi
सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में सत्संग में प्रवचन करते आचार्य रत्नेश त्रिपाठी। स्रोत : सोशल मीडिया
पानीपत। सोमनाथ धाम आश्रम निंबरी में नववर्ष की पूर्व संध्या पर सत्संग हुआ। आचार्य रत्नेश त्रिपाठी कहा कि भक्ति से बड़ा कोई मार्ग नहीं। प्रत्येक व्यक्ति को इस मार्ग पर चलना चाहिए।
विज्ञापन

नववर्ष में संकल्प लेकर 24 घंटे में से 24 मिनट परमात्मा को देने का प्रयास करें। इससे उनके मन को शांति मिलेगी। नीलम विज, रितु एंड पार्टी और मोहिंद्र कंसल ने अपने मधुर भजनों से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

पानीपत मंडल के प्रधान जगजीत आहूजा ने बताया कि नव वर्ष को अगर सार्थक बनाना है तो हमें खुद को बदलना होगा। जीवन में चमत्कार तभी होगा, जब हम अपने उद्देश्य के लिए जी जान से मेहनत करेंगे। सफल होने के लिए गुरु का आशीर्वाद जरूरी है। मिशन के प्रवक्ता भीम डुडेजा ने बताया कि सुधांशु महाराज के दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए भक्त बस और गाड़ियों में आनंद धाम दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यकारी प्रधान यशपाल चौधरी, उप प्रधान इंद्र चुघ, वीरभान नागपाल, रमेश आर्य, गौरव विज, हरिकृष्ण वर्मा, विजय अरोड़ा, मीनू राणा, गणेश ठाकुर और रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed