फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surrender of four accused including councilor in court in the case of fatal attack on former municipality vice president.

Panipat News: पूर्व पालिका उपाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने के मामले में पार्षद सहित चार आरोपियों का अदालत में समर्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Surrender of four accused including councilor in court in the case of fatal attack on former municipality vice president.
समालखा। समालखा नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता सुनील शर्मा पर करीब नौ माह पहले जानलेवा हमला करने के आरोपियों में से चार ने मंगलवार को समालखा अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वालों में वार्ड नंबर 10 के नगर पार्षद मनीष बेनीवाल भी शामिल हैं। इसी साल 25 जनवरी को हुई इस वारदात में पूर्व पार्षद जयपाल, सतीश, कुलदीप व संदीप पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, जो अब जमानत पर है। इसी मामले में अभी भी पांच आरोपी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन


समालखा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद के चुनाव की रस्साकसी के चलते इसी साल 25 जनवरी की शाम को समालखा पुराने बस अड्डे के पास और बाद में सामान्य अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में हुई मारपीट में भाजपा नेता एवं पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा व उसके साथियों को गंभीर चोटें आई। जिस पर पूर्व उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने अपने ऊपर किए गए जानलेवा हमला करने के आरोप में पार्षद मनीष बेनीवाल, पूर्व पार्षद जयपाल कुहाड सहित 16-17 लोगों पर समालखा थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर पुलिस ने घटना के कुछ दिन बाद ही पूर्व पार्षद जयपाल, सतीश, कुलदीप व संदीप को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बाकी सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले दिनों गृह मंत्री अनिल विज से भी मिले थे। पुलिस भी हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी बीच मंगलवार को चर्चा चली कि पार्षद मनीष बेनीवाल, मनजीत, रोहित व विकास ने अपने वकील ऋषिपाल छौक्कर की मार्फत अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि उन्हें कानून पर भरोसा है उन्हें न्याय जरूर मिलेग। अभी इसी मामले में पांच आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस को उनको शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed