फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Surplus teachers will be adjusted

Panipat News: सरप्लस शिक्षकों को किया जाएगा समायोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:26 AM IST
विज्ञापन
Surplus teachers will be adjusted
पानीपत। जिले के राजकीय स्कूलों में अब शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का डाटा मांगा है। जिससे ऐसे स्कूलों की पहचान की जा सके, जिसमें शिक्षक सरप्लस हैं। इन शिक्षकों को उन स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा, जिनमें शिक्षकों की संख्या शून्य है या एक से दाे है। जबकि वहां पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा है। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इसको लेकर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिले की बात करें तो यहां 161 शिक्षक सरप्लस हैं, जबकि नौ स्कूल ऐसे हैं, जहां एक शिक्षक हैं जबकि तीन स्कूल ऐसे हैं जहां शिक्षक ही नहीं है। राजकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने पीआरटी और पीजीटी की भर्ती की है। वर्तमान समय में कई स्कूलों में शिक्षक सरप्लस हैं, जबकि कुछ स्कूलों में शिक्षकों की संख्या शून्य या एक है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सभी स्कूलों में कुल पद और कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा मांगा है, ताकि सरप्लस शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में समायोजित किया जा सके। शिक्षा अधिकारियों ने जिले में ऐसे प्राथमिक स्कूल चिह्नित किए हैं, जिनमें 161 शिक्षक सरप्लस हैं।
विज्ञापन





प्रदेश में 355 राजकीय स्कूल बिना शिक्षक चल रहे हैं। औद्योगिक नगरी पानीपत में भी तीन राजकीय स्कूलों में कोई शिक्षक नहीं हैं, जबकि नौ स्कूल ऐसे हैं जिनमें मात्र एक शिक्षक की ही तैनाती है। बिना शिक्षक या एक शिक्षक वाले स्कूलों में पढ़ाई की क्या स्थिति होगी इसकी सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। दूसरे स्कूलों से शिक्षक भेजकर इन स्कूलों में शिक्षण गतिविधि की औपचारिकता पूरी की जा रही है। हालांकि ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने से पहले विभाग ने इन स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास किया है। सरप्लस शिक्षक वाले स्कूलों के शिक्षकों को यहां भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


जीटी बेल्ट के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की स्थिति
जिला बिना शिक्षक वाले स्कूल एक शिक्षक वाले स्कूल
पानीपत 03 09
करनाल 20 36
कुरुक्षेत्र 33 55
कैथल 12 28
अंबाला 70 126
यमुनानगर 107 142
सोनीपत 07 09


स्कूल में दो शिक्षक होने अनिवार्य
सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्कूल में कम से कम एक शिक्षक होना चाहिए। हालांकि ऐसी स्थिति में अगर शिक्षक अवकाश या प्रशिक्षण पर चला जाए तो स्कूल में पढ़ाने वाला कोई नहीं होता। ऐसी स्थिति में सभी स्कूलों में कम से कम दो शिक्षकों की नियुक्ति होना अनिवार्य है। जिसे देखते हुए शिक्षा विभाग ने सरप्लस शिक्षकों को कम शिक्षक संख्या वाले स्कूलों में समायोजित करने का निर्णय लिया है।





वर्जन-

शिक्षा विभाग ने जिले के ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है, जिनमें शिक्षकों की संख्या सरप्लस है। इसके साथ ही जीरो व एक शिक्षक संख्या वाले स्कूलों को भी चिह्नित करना है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी है। सरप्लस शिक्षकों को जीरो या फिर एक शिक्षक वाले स्कूलों में समायोजित किया जाएगा।

- राकेश बूरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed