फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Sunshine shone brightly during the day, cold wave tormented, rain expected again in the coming days

Panipat News: दिन में खिली धूप, शीतलहर ने सताया, आगामी दिनों में फिर बन रहे बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sunshine shone brightly during the day, cold wave tormented, rain expected again in the coming days
पानीपत। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोहरा भी कम हो गया है। सुबह से शाम तक धूप निकल रही है, लेकिन तेज गति से ठंडी हवा का चलना जारी है। रविवार को भी पूरे दिन कुछ इसी तरह का मौसम का मिजाज रहा। सुबह से धूप खिली लेकिन आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली शीतलहर लोगों को सताती रही। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि सोमवार को मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को बारिश की संभावना है जिससे तापमान में फिर से कमी आ सकती है। किसानों को फसलों की सिंचाई करने से बचना चाहिए क्योंकि बारिश का पानी व सिंचाई होने से फसलों में ज्यादा नमी हो जाएगी जिससे फसलों को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को तेज बारिश हुई थी। बारिश के बाद शनिवार और रविवार को आसमान साफ रहा है लेकिन तापमान में कमी आई है। जनवरी में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही। पूरा दिन धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली जबकि घरों के अंदर ठिठुरन महसूस की गई। लोगों ने घरों की छत्तों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। अहर गांव के कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश फसलों में खाद का काम करेगी इससे फसलों में उत्पादन अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed