{"_id":"683b792b5772a3bc7c03af54","slug":"students-showed-their-talent-in-hobby-classes-panipat-news-c-244-1-pnp1007-137889-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हॉबी कक्षाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हॉबी कक्षाओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। आईबी-एल पब्लिक स्कूल में चल रहे छह दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, हिंदी और इंग्लिश लिखावट, जूडो कराटे, बैडमिंटन, क्रिकेट, आर्ट, वैदिक मैथ, साइंस एक्टिविटी, कंप्यूटर, कुकिंग व अबेकस आदि में प्रतिभा दिखाई। ये जानकारी प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने दी।
उन्होंने बताया कि स्पर्धा के दौरान विद्यार्थियों ने हॉबी कक्षाओं के दौरान सीखी विधाओं का प्रदर्शन किया। इस दौरान डांस, संगीत, कला प्रदर्शनी तथा पाक कला में अपनी प्रतिभा दिखाई। हॉबी कक्षाओं में पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और नई-नई प्रतिभाएं सीखी। कैंप में बच्चों के लिए एक मिनट खेल का भी आयोजन किया गया तथा उनके जलपान की भी व्यवस्था की गई। कैंप से विद्यार्थी मनोरंजन के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता का भी आंकलन करता है।