{"_id":"6aab048e2ed3b4c108086b02","slug":"cm-flying-squad-raids-urlana-kalan-nine-samples-collected-from-four-shops-panipat-news-c-244-1-pnp1001-164271-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उरलाना कलां में सीएम फ्लाइंग का छापा, चार दुकानों से नौ नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उरलाना कलां में सीएम फ्लाइंग का छापा, चार दुकानों से नौ नमूने लिए
विज्ञापन
उरलाना गांव में भरे गए नमूने। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत/मतलौडा। उरलाना गांव में केमिकल से दूध, मावा और मिठाई बनाने के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को साथ लेकर गांव में छापा मारकर चार दुकानों से मिल्क केक, बर्फी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नौ नमूने भरे।
टीम के आने की सूचना मिलते ही कई भट्ठी संचालक भट्ठियां बंद कर भाग गए। करीब चार घंटे तक टीम ने बंद भट्ठियों को भी चिह्नित किया। गांव के पशुपालकों ने रविवार को बैठक कर असली दूध की जगह रसायनों से मावा बनाने के आरोप लगाए थे।
गांव में नकली दूध और रसायनों से मावा व मिठाइयां तैयार करने का मामला अमर उजाला माई सिटी के 15 और 16 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद सीएम फ्लाइंग, खाद्य सुरक्षा विभाग और सीआईडी की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापेमारी की।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग से एसआई राज सिंह, एसआई सुभाष सिंह, ईएचसी सुनील, सिपाही सुरेंद्र व अनिल, सीआईडी पानीपत से एसआई जसबीर सिंह, एएसआई प्रवीन कुमार, एएसआई राज सिंह, सिपाही अंकुश व आशीष तथा खाद्य सुरक्षा विभाग से एफएसओ डॉ. विक्रम सिंह व सहायक सोमप्रकाश टीम में शामिल रहे।
टीम ने संदीप सिंह के प्रतिष्ठान से मोतीचूर लड्डू, मिल्क केक, पतीसा, खोया बर्फी, खोया और डोडा बर्फी के छह नमूने लिए। गुरप्रीत सिंह के प्रतिष्ठान से कलाकंद, श्याम स्वीट्स से मिठाइयों व खोवे और कश्यप डेयरी से मावे का नमूना लिया गया।
त्योहारी सीजन में होनी थी भारी सप्लाई : जांच में सामने आया कि त्योहारी सीजन में शहर की बड़ी मिष्ठान्न दुकानों पर उरलाना से रोजाना रसगुल्ले, गुलाब जामुन और खोवे की सप्लाई की जानी थी। मिठाइयों का नेटवर्क पानीपत के अलावा आसपास के चार-पांच प्रदेशों तक फैला होने की बात सामने आई है।
उरलाना गांव से नौ नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय लैब पंचकूला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. विक्रम सिंह, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी