{"_id":"65bad5279ab2f83522046994","slug":"sparsh-leprosy-awareness-campaign-will-start-in-schools-panipat-news-c-244-1-sknl1016-112978-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: स्कूलों में शुरू होगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: स्कूलों में शुरू होगा स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के स्कूलों में कुष्ठ रोग को लेकर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समन्वय समिति की ओर से गांव-गांव जाकर सरपंच, पंच व आशा वर्कर के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कुष्ठ रोग के जागरूकता अभियान को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रारंभिक अधिकारी को जारी निर्देश में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान शुरू करने के संबंध में पत्र जारी किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान को संबोधित किया जा रहा है। इस वर्ष एसएलएसी थीम को कलंक को समाप्त करना, गरिमा को अपनाना चुना गया है।
अध्यापकों को दिलाई प्रतिज्ञा
कुष्ठ रोग से जुड़े कलंक और भेदभाव को मिटाने और गरिमा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सहित जिले के सभी स्कूल प्रमुखों व प्रिंसिपलों को 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ विरोधी दिवस पर सभी स्कूलों में एक प्रतिज्ञा ली गई। उनमें से सभी स्कूली छात्रों को शिक्षकों द्वारा कुष्ठ रोग और इसे कैसे खत्म किया जाए के माध्यम से जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है कुष्ठ दिवस
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत कुष्ठ रोग के प्रति समुदाय को जागरूक करने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 13 फरवरी तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षणों व उपचार के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।