फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Smuggler arrested, 1.02 kg hashish recovered

Panipat News: तस्कर गिरफ्तार, 1.02 किग्रा चरस बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, 1.02 kg hashish recovered
पानीपत। हरियाणा नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने पानीपत-खटीमा हाईवे से तमशाबाद गांव के पास से एक अंतरराज्यीय चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से शामली जिले के कैराना का रहने वाला है। टीम ने आरोपी के कब्जे से 1.020 किग्रा चरस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ सनौली थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एनसीबी यूनिट करनाल के प्रभारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि कैराना का रहने वाला युवक तमशाबाद गांव के पास यमुना नदी के कच्चे रास्ते से चरस तस्करी करने के लिए आ रहा है। टीम ने नाकाबंदी कर तमशाबाद जाने वाले यमुना नदी पर बने कच्चे रास्ते से आरोपी को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी की पहचान तौफीक अहमद निवासी कैराना के रूप में हुई। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। आरोपी पहले भी सोनीपत जिले में एनडीपीएस एक्ट में जेल काट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed