{"_id":"64b2fe8f5440c5be4e0dc9a5","slug":"shamli-route-restored-bus-service-resumes-on-16-routes-of-up-uttarakhand-panipat-news-c-244-1-pnp1005-2504-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शामली रूट बहाल, यूपी-उत्तराखंड के 16 रूटों पर बस सेवा फिर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शामली रूट बहाल, यूपी-उत्तराखंड के 16 रूटों पर बस सेवा फिर शुरू
विज्ञापन
पानीपत। कांवड़ यात्रा पूरी होने के बाद शनिवार से यूपी के शामली रूट पर रोडवेज बसों का संचालन फिर शुरू होगा। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 16 रूटों पर पांच दिन बाद फिर से रोडवेज बसें चलेंगी। पानीपत से हरिद्वार का किराया 330 रुपये से घटाकर 280 रुपये किया जाएगा। बसों का संचालन दोबारा शुरू होने और किराया घटने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
11 जुलाई को एसपी अजीत सिंह शेखावत ने शहर व ग्रामीण इलाकों के 20 नाकों का जायजा लिया था। उन्होंने कांवड़ यात्रा तक सनौली रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। शामली रूट बंद होने पर स्थानीय रोडवेज डिपो अधिकारियों ने हरिद्वार जाने वाली बसों का संचालन करनाल, ननौता, सहारनपुर, रूड़की रूट से शुरू कर दिया था। सफर लंबा होने के कारण किलोमीटर के हिसाब से किराये में भी 50 रुपये का इजाफा हुआ था।
कांवड़ यात्रा के चलते बंद हुए शामली रूट को अब दोबारा शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के शामली, कैराना, कांधला, मुज्जफरनगर, बिजनौर, नजीबाबाद, कोटद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, गजरौला, हलद्वानी, काठगोदाम, बरेली, बदायूं रूट पर फिर से रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। इन रूटों पर पानीपत और दूसरे डिपो की 40 से अधिक बसें चलती हैं, जिनमें सफर करने वाले यात्रियाें को पुराने रेट के हिसाब से किराया देना होगा।
विज्ञापन
यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव ज्यादा हो गया है। फिलहाल पानीपत डिपो की दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों को सिंघु बॉर्डर तक ही भेजा जा रहा है। सिंघु बाॅर्डर पर बस रोकने के बाद अक्सर यात्री एकजुट होकर चालक-परिचालकों से आईएसबीटी तक जाने की बात कहते हैं, लेकिन आला अधिकारियों के निर्देशों का हवाला देते हुए वे आगे जाने से साफ इंकार कर देते हैं।
एसपी के आदेशानुसार कांवड़ यात्रा तक शामली रूट पर वाहनों के संचालन पर रोक लगी थी। अब रूट पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अगर इस रूट पर संचालन रोकथाम संबंधी कोई आदेश आता है तो उसका पालन किया जाएगा।
- हरबीर मान, ट्रैफिक इंचार्ज, रोडवेज डिपो पानीपत।