Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Second accused of assault arrested

Panipat News: हमला करने का दूसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
Second accused of assault arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। बाल काटने पर शुरू हुई रंजिश में जानलेवा हमला करने के दूसरे आरोपी को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने आरोपी विकास उर्फ विक्की को शनिवार देर शाम मतलौडा से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी। सीआईए-2 प्रभारी सुमित ने बताया कि 14 जनवरी को मतलौडा निवासी राहुल ने मुकदमा दर्ज कराया था। राहुल का कहना था कि उनका मतलौडा में सैलून है। 14 जनवरी को वह दुकान का सामान लेने के लिए बाइक पर सवार होकर किरयाना की दुकान पर गया था।
विज्ञापन

वापस दुकान पर आते समय सब्जी मंडी के मुख्य गेट पर दोस्त शिवा मिला। जहां पर भिक्खन ने अपने साथी विकास के साथ मिलकर उन पर पिस्तौल से हमला कर दिया था।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। भिक्खन को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में भिक्खन ने बताया था कि वह राहुल के सैलून में बाल कटवाने गया था। जहां पर राहुल ने उसे नंबर से बाल काटने को कहा था। इससे वह रंजिश रखने लगा था। इस रंजिश में उसने विकास के साथ मिलकर हमला किया था। हमला करने के बाद पिस्तौल विकास को दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर शाम को पुलिस ने विकास उर्फ विक्की को भी मतलौडा से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी विकास को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
रिमांड के दौरान आरोपी के कब्जे से पिस्तौल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अन्य जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed