फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   SD College players win medals in weightlifting

Panipat News: भारोत्तोलन में एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने झटके पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
SD College players win medals in weightlifting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर-कॉलेज भारोत्तोलन और कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहीं इंटर कॉलेज भारोत्तोलन चैंपियनशिप की 53 किलोग्राम भार वर्ग में निशा ने रजत पदक हासिल किया। साथ ही कुश्ती में 65 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतीक ने रजत पदक हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। प्रतीक का ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी कुश्ती के लिए भी चयन हो गया है। भारोत्तोलन की खिलाड़ी निशा पिछले वर्ष भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय भारोत्तोलन की चैंपियन रह चुकी हैं।

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, अंकुश मलिक ने बुधवार को खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि भारोत्तोलन का खेल वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed