{"_id":"6a600fc14228018cd309ca27","slug":"sachin-lost-his-life-by-hanging-post-mortem-report-reveals-the-truth-panipat-news-c-244-1-pnp1012-160983-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फंदे से गई सचिन की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फंदे से गई सचिन की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र के सेक्टर-11-12 में महिला मित्र के घर में संदिग्ध हालत में हुई सचिन की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से सचिन की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अब इस मामले को आत्महत्या से जोड़कर अपने जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार रात को सेक्टर-11 में महिला मित्र के कमरे पर फंदा लगाने से सचिन निवासी दत्ता कॉलोनी की मौत हो गई थी। सचिन के जीजा ने उसकी महिला मित्र नेहा पर अन्य साथियों के साथ मिलकर सचिन की हत्या करने और शव फंदे पर लटकाने के आरोप लगाए थे। चांदनीबाग पुलिस ने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर सचिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे पर लटकना आया है। इसके बाद पुलिस की जांच आत्महत्या करने के बिंदु की ओर घूम गई है। थाना पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। इसके बाद ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -वर्जन
सचिन की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। मोबाइल कॉल डिटेल और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जा रही है।
-किरण, प्रभारी थाना चांदनीबाग।
-- -- -- -- -