{"_id":"96c2865fbe03cb08271601d08da1730c","slug":"rtat-silently-over-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट की परीक्षा सख्ताई व सावधानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट की परीक्षा सख्ताई व सावधानी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-वन व टू की परीक्षा सख्ताई व सावधानी के बीच शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। जिले में दोनों सत्रों में हुई परीक्षा में करीब 11089 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों व अंदर व बाहर लेवल-तीन की परीक्षा में मिली खामियों से सीख लेकर पुख्ता कदम साफ तौर पर देखे गए। प्रशासन व पुलिस के साथ परीक्षार्थियों ने भी परीक्षा के संपन्न होने पर राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों की अब रिजल्ट पर नजर है।
अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर रविवार को लेवल-वन व लेवल-टू की परीक्षा रही। लेवल-वन की परीक्षा प्रात:कालीन सत्र में साढ़े 10 से एक बजे तक रही। इसको लेकर जिले में सौलह परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें चौदह परीक्षा केंद्र ऑफ लाइन व दो परीक्षा केंद्र ऑन लाइन के रहे। यहां पर करीब 4489 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सायंकालीन सत्र में लेवल-टू की परीक्षा तीन से साढ़े पांच बजे तक हुई। इसमें 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इनमें 20 परीक्षा केंद्र ऑफ लाइन व दो परीक्षा केंद्र ऑन लाइन के रहे। यहां पर करीब 66 सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा से पहले व दौरान कई बार कैंसिल होने की चर्चा चली
एचटेट में लेवल-तीन की परीक्षा कैंसिल होने के बाद लेवल-वन व दो की परीक्षा भी कैंसिल होने की चर्चा परीक्षा से पहले व परीक्षा के दौरान कई बार चली। बताया जा रहा है कि रोहतक में एक युवक आंसर-की के साथ पकड़ा गया। सोशल मीडिया में यह सब वायरल हो गई और लोगों में पेपर कैंसिल होने की चर्चाएं शुरू हो गई। लेवल-दो का पेपर खत्म होने तक इसकी चर्चा उड़ी रही।
विज्ञापन
सुबह से लेकर देर शाम तक रही भाग दौड़
परीक्षार्थियों में एचटेट के पेपर को लेकर सुबह से देर शाम तक भागदौड़ रही। इसके साथ डयूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी भी इसी तरह से केंद्रों पर तैनात रहे। लेवल वन की परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों का अल सुबह ही घर से निकलना शुरू हो गया और सब काफी भागदौड़ के बाद समय पर केंद्रों पर पहुंचे। इसके बाद सायंकालीन सत्र के परीक्षार्थियों का आना शुरू हो गया। वे परीक्षा देने के बाद देर शाम तक घर पहुंच सके।
ली राहत की सांस
एचटेट के लेवल-वन व टू की परीक्षा सफलतापूर्वक होने के बाद परीक्षार्थियों से लेकर अधिकारियों तक ने राहत की सांस ली। परीक्षार्थियों को परीक्षा कैंसिल होने का शुरू से ही डर सता रहा था। इसका परिणाम केंद्र से बाहर निकलने के दौरान उनके चेहरों पर भी देखा गया। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने वाले एक भी परीक्षार्थी के चेहरे पर पेपर अच्छा होने की रौनक नहीं थी। हर कोई अपने विचारों में बाहर आ रहा था। उन्होंने केंद्र से बाहर आते ही पेपर कैंसिल की स्थिति की जानकारी ली।
ऑटो बंद करने से मिली जाम से राहत
एचटेट की परीक्षा को लेकर शनिवार व रविवार को शहर में ऑटो बंद रहे और हैव्वी व्हीकलों की नो इंट्री रही। जिसके चलते शहर में कहीं पर भी जाम नहीं मिला। लोगों को जीटी रोड से शहर को पार करने में कुछ ही समय लगा। इससे पहले शहर में दाखिल होते ही जाम में फंस जाते थे और शहर के दूसरी तरफ जाम में ही निकलना पड़ता था। इन दोनों दिन यातायात पुलिस की व्यवस्था भी सराहनीय रही। सर्विस लेन पर उल्टी दिशा में एक भी वाहन नहीं जाने दिया गया। यातायात पुलिस को इस तरह मैन पॉवर व नियम सामान्य दिनों में नियमित रूप से लगाने होंगे।
वर्जन
जिले में एचटेट के लेवल-वन व लेवल टू की परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। दोनों सत्रों में करीब 11 हजार परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर शिक्षा व बोर्ड अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
जयभगवान खटक, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
--जगमहेंद्र--