{"_id":"6b08247d2ae794e1b60c0f56","slug":"directives-issued-to-prioritize-action-on-issues-concerning-the-exploitation-of-workers-municipal-matters-and-revenue-related-concerns-panipat-news-c-244-1-pnp1001-168255-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: श्रमिकों के शोषण, निगम व राजस्व की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: श्रमिकों के शोषण, निगम व राजस्व की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
-जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में 10 शिकायत आई
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत।औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के अधिकारों व शोषण से जुड़ी परेशानियों के साथ ग्रामीण विकास, पंचायत, नगर निगम की सफाई, स्ट्रीट लाइट व जल निकासी तथा भूमि, इंतकाल व राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की इन शिकायतों के निपटारे में लापरवाही या देरी नहीं होनी चाहिए और शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।
जिला सचिवालय में वीरवार को आयोजित जनता समाधान शिविर विभिन्न विभागों की 10 शिकायतें आई। इनमें ग्रामीण विकास, पंचायत, नगर निगम की सफाई, स्ट्रीट लाइट व जल निकासी तथा भूमि, इंतकाल व राजस्व रिकॉर्ड की शिकायत रही।
उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखकर मौके पर तथ्यों की जांच करें और शिकायतकर्ता को राहत पहुंचाएं, विशेषकर श्रमिकों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में सीईओ जिला परिषद डॉ. किरण सिंह ने पंचायत व ग्रामीण विकास, नगराधीश टीनू पोसवाल ने शिकायतों की प्रगति, संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी ने नगर निगम की सुविधाओं और डीडीपीओ राजेश शर्मा व डीआरओ कनव लाकड़ा ने ग्रामीण व राजस्व मामलों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया। इ