फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rohit Pal got first place in science exhibition

Panipat News: विज्ञान प्रदर्शनी में रोहित पाल ने पाया पहला स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Rohit Pal got first place in science exhibition
पानीपत। एससीईआरटी गुरुग्राम में संपन्न हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तहसील कैंप के छात्र रोहित पाल ने कृषि पर आधारित मॉडल प्रदर्शनी में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके असाधारण प्रदर्शन के बाद नासा के एचईआरसी-2024 के लिए एम3एम फाउंडेशन द्वारा समर्थित भारत में चुनी गई आठ टीमों में से एक टीम कैजेल में शामिल होने के लिए चुना गया है। छात्र रोहित पाल की इस दोहरी उपलब्धि पर जिले सहित उसके घर तथा तहसील कैंप स्कूल में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों की विज्ञान के प्रति रूचि पैदा करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से गुरुग्राम में 29 व 30 जनवरी को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनी में जिला स्तर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रदेश से 220 तथा जिले से 10 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों के साथ नोडल अधिकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप कुमार रहे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी का मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा। प्रदर्शनी का आयोजन एससीईआरटी और एचएसएसपीपी के संयुक्त निर्देशन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स

गुरु की प्रेरणा से पाया मुकाम : रोहित पाल
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में पहला स्थान पाने वाले रावमा विद्यालय तहसील कैंप के छात्र रोहित पाल ने बताया कि उसने कृषि क्षेत्र में प्रगति के लिए मॉडल बनाया है। इसकी प्रेरणा उन्हें स्कूल के रसायन विज्ञान प्रवक्ता दीपक कुमार से मिली जिनके मार्गदर्शन में उसने यह मुकाम हासिल किया। उनके द्वारा बनाया गया मॉडल कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा और खेती के खर्च को 40 प्रतिशत तक कम करेगा।

बॉक्स


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पानीपत से शामिल विद्यार्थी

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पांच विभिन्न उपविषयों में जिले से 10 प्रतिभागी शामिल रहे। इनमें कक्षा छठी से आठवीं के वर्ग में जीएचएस धर्मगढ़ से तुषार, जीएसएसएस काबड़ी से रोबिंद, जीजीएसएसएस मॉडल टाऊन से सानिया, एएमएसएसएस छाजपुर कलां से अनुराग व आस्तिक शामिल रहे। वहीं, कक्षा 9वीं से 12वीं के वर्ग में जीएसएसएस सिठाना से तमन्ना, जीएसएसएस तहसील कैंप से लक्ष्मी व रोहित पाल, जीएमएसएसएस जीटी रोड से सूरज तथा जीजीएसएसएस मॉडल टाउन से नेहा शामिल रहे।



वर्जन-

एससीईआरटी और एचएसएसपीपी के संयुक्त तत्वावधान में 29 व 30 जनवरी को गुरुग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें रावमा विद्यालय तहसील कैंप के छात्र रोहित पाल की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार मिला है। वहीं, रोहित को नासा के एचईआरसी-2024 के लिए टीम कैजेल में शामिल होने के लिए चुना गया है।

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed