फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rain raises concerns during the paddy season.

Panipat News: धान के सीजन में बारिश ने बढ़ाई चिंता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Rain raises concerns during the paddy season.
समालखा अनाज मंडी में बारिश में भीगा धान। संवाद - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। वीरवार तड़के करीब चार बजे हुई मध्यम से तेज बारिश ने धान कटाई के सीजन में किसानों की चिंता बढ़ा दी। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ गई, जिससे धान की कटाई का काम प्रभावित हुआ।
वहीं, मंडियों में फसल लेकर पहुंचे किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। खुले में पड़ी धान की ढेरियां भीगने से किसानों को फसल की गुणवत्ता खराब होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक 30 एमएम बारिश मतलौडा में दर्ज की गई। पानीपत में 17, इसराना में सात और समालखा में एक एमएम बारिश हुई, जबकि बापौली में बारिश दर्ज नहीं की गई। कृषि विज्ञान केंद्र, उझा के समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि वीरवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से कटाई रुकी : कवी के किसान रामेश्वर ने बताया कि धान कटाई का काम शुरू ही किया था कि बारिश हो गई। कटाई रुक गई है। खेत में फसल गिरने या दाना काला पड़ने से नुकसान हो सकता है। बिहौली के किसान सतबीर ने बताया कि धान बेचने के लिए मंडी पहुंचे पर बारिश होने से फसल ढकने के लिए तिरपाल का इंतजाम करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed