फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train will soon run between Panipat and Meerut

पानीपत-मेरठ रेलवे लाइन: डीपीआर फाइनल, जल्द शुरू होगा प्रोजेक्ट, 3540 करोड़ में बिछाई जाएगी 104 किमी. लाइन

Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Dec 2021 01:39 AM IST
सार

ये रेलवे लाइन 13 स्टेशनों को जोड़ेगी। इसके बीच में दिल्ली सहरानपुर के दो जंक्शन भी क्रॉस होंगे। इस प्रोजेक्ट की तय सीमा साढ़े पांच साल रखी गई है।

विज्ञापन
Train will soon run between Panipat and Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले से अब उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले तक जाने के लिए अब जल्द ही रेलवे लाइन बिछाए जाएगी। उत्तर रेलवे ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को फाइनल कर दिया है। ये प्रोजेक्ट 3540.57 करोड़ रुपये का होगा, जो पानीपत के दीवाना स्टेशन से मेरठ के दरौला तक जाएगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः भिवानी: एचटेट देने गई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र की बिल्डिंग से गिरी, छात्राओं ने बताया- सामने से आ गए थे बंदर, डरकर भागने से हुई घटना
विज्ञापन


ये रेलवे लाइन दीवाना से दौराला तक के 13 स्टेशनों को जोड़ेगी। इसके बीच में दिल्ली सहरानपुर के दो जंक्शन भी क्रॉस होंगे। इस प्रोजेक्ट की तय सीमा साढ़े पांच साल रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से शुरू होकर यहां तक जाएगी लाइन

ये रेलवे लाइन पानीपत के दीवाना स्टेशन से शुरू होकर शिमला गुजरान, बापौली से होते हुए यूपी के तितरवाड़, घंघेरू, ऐलम, गढ़ी राजपुर, जौला, बुढ़ाना, मलहेड़ा, सरढ़ाना और दौराला तक जाएगी। इसमें पानीपत जिले के तीन स्टेशन और यूपी के आठ स्टेशन शामिल किए जाएंगे। इनमें दौराला और एलाम ऐसे स्टेशन होंगे जहां पर जंक्शन होगा। यहां से दिल्ली सहारनपुर के लोग दूसरी ट्रेन बदल सकेंगे। वहीं, अभी तक पानीपत जिले के शिमला गुजरान और बापौली में भी कोई स्टेशन नहीं था। इस प्रोजेक्ट के चलते यहां भी स्टेशन बनाए जाएंगे।

पहले शामली या सोनीपत से जाना पड़ता था मेरठ

पानीपत जिले और मेरठ वासियों को आने जाने के लिए या तो यूपी के शामली से या सोनीपत के बहालगढ़ से घूम कर रोड के माध्यम से आना जाना पड़ता था। रेल से मेरठ आने जाने के लिए या तो दिल्ली जंक्शन या फिर अंबाला जंक्शन से ट्रेन मिलती थी। जिससे रोड का सफर भी लंबा और मुश्किलों भरा था। वहीं, रेल का सफर तो बहुत ज्यादा लंबा होता था। अब ये रेलवे लाइन प्रोजेक्ट इन दोनों रास्तों के बीच से निकाला गया एक रास्ता है। इससे सफर काफी आरामदायक और कम होगा। इस प्रोजेक्ट से दोनों शहरों के लोग महज दो घंटे की दूरी में ही आ जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed