फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rail traffic derails, passengers in distress

Panipat News: रेल यातायात बेपटरी, यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic derails, passengers in distress
पानीपत। तरावड़ी के पास एक मालगाड़ी के कटेंनर उतरने से अंबाला और दिल्ली के बीच रेल यातायात बेपटरी हो गया। इससे अप और डाउन की करीब 29 गाड़ियां प्रभावित रहीं। इनमें अप की 13 और डाउन की 16 ट्रेन शामिल हैं। इसके अलावा शान-ए-पंंजाब और पठानकोट समेत चार गाड़ियों को रद्द कर दिया गया और छह गाड़ियों के रूट डायवर्ट किए गए। अप ट्रैक सात और डाउन ट्रैक 10 घंंटे प्रभावित रहा। एक सप्ताह में दूसरी बार रेल ट्रैक प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के बेपटरी होने से यात्री सड़क मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। सबसे अधिक परेशानी दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्रियों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनाल के तरावड़ी में मंगलवार सुबह करीब तीन बजे एक मालगाड़ी के कंटेनर पलट गए थे। इसके बाद अंबाला-दिल्ली रूट की अप और डाउन में जाने वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। वहीं पानीपत से दिल्ली की जाने वाली यात्री गाड़ियों को ही रवाना किया गया। अप ट्रैक सुबह 11 बजे तक प्रभावित रहा। इसके बाद आगे का जाम खत्म होने के बाद ट्रेनों को रवाना किया गया। डाउन ट्रैक शाम को तीन बजे तक प्रभावित रहा। इसके बाद ट्रेनों का संंचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

दिल्ली में 28 जून को तेज बारिश के चलते रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म में पानी घुस गया था। जिससे ट्रेनों का संचालन कई घंटे तक बंद रहा था। यात्री मुश्किल से अपने गंतव्य को पहुंचे थे। अब तरावड़ी में हादसे के बाद रेलवे का संचालन ठप होने से सुबह के समय दिल्ली ड्यूटी व दैनिक कार्यों के जाने वाले यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ी। हम बता दें कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन करीब 125 ट्रेनों की आवाजाही होती है और करीब 20 हजार यात्री यहां से सफर करते हैं। मंगलवार तड़के रेल यातायात प्रभावित होने से दिल्ली व अंबाला रूट के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाटिया कॉलोनी निवासी राजबीर ने बताया कि उसकी कुरुक्षेत्र में दुकान है। ट्रेन रद्द होने के चलते उसको बसों का सहारा लेना पड़ा। सेक्टर-18 निवासी महाबीर ने बताया कि वह दिल्ली नौकरी करता है। वह सुबह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गया था। यहां आकर उसको ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिली। उसको सड़क मार्ग से अपने गंतव्य को जाना पड़ा। यह एक सप्ताह में दूसरी बार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेन रद्द और प्रभावित रही
अप :
शान-ए-पंजाब, पठानकोट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली यात्री गाड़ी का कुरुक्षेत्र पहुंचने का समय सुबह 11:40 का है। यह ट्रेन दोपहर बाद 2:03 बजे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्वराज एक्सप्रेस को नई दिल्ली से लुधियाना के बीच रद्द रही। यह रोहतक, जींद व जाखल से लुधियाना पहुंची। कालका शताब्दी एक्सप्रेस दिल्ली से अंबाला रद्द रही। बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली बीकानेर एक्सप्रेस पानीपत में समय पर पहुंच गई, लेकिन इसको यहां से आगे जाने का रास्ता नहीं मिल पाया। अंबाला जंक्शन पर 11:40 की बजाय 1:18 बजे पहुंची। चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 11:30 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर 11:57 बजे पहुंची। पश्चिम सुपरफास्ट का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर बाद 12:23 बजे का है। यह ट्रेन 1:03 बजे पहुंची।

डाउन :
नई दिल्ली समर स्पेशल का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:10 बजे का है। यह ट्रेन दोपहर बाद 2:22 बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस का नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का समय सुबह 11:15 बजे का समय है। यह ट्रेन यहां शाम को 5:34 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली यात्री गाड़ी कुरुक्षेत्र और पानीपत के बीच रद्द कर दी गई। इसको पानीपत से दिल्ली के बीच चलाया गया। अंबाला-कैंट से पानीपत आने वाली यात्री गाड़ी रद्द रही। नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और नई दिल्ली जन शताब्दी अंबाला कैंट और नई दिल्ली के बीच रद्द रही। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अंबाला कैंट जंक्शन तक पहुंची। इसको आगे रद्द कर दिया गया। सचखंड एक्सप्रेस लुधियाना से दिल्ली रेलवे स्टेशन के बीच रद्द रही। इसका रूट डायवर्ट किया गया।

वर्जन :
तरावड़ी में एक मालगाड़ी के कंटेनर उतरने के चलते अप और डाउन ट्रैक की करीब 29 ट्रेन प्रभावित रही। यात्रियों को इस बारे में समय-समय पर उद्घोषणा कर बताया गया है।
धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed