{"_id":"6140ffc98ebc3ef147306a36","slug":"radhika-nisha-won-gold-in-wrestling-and-nitesh-won-gold-in-greco-roman-panipat-news-knl832287134","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधिका, निशा ने कुश्ती और नितेश ने ग्रीको रोमन में जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधिका, निशा ने कुश्ती और नितेश ने ग्रीको रोमन में जीते स्वर्ण
विज्ञापन
पानीपत। चरखी दादरी में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के छह खिलाड़ियों ने पदक जीता है। इनमें राधिका व निशा ने कुश्ती और नितेश ने ग्रीको रोमन में स्वर्ण पदक जीते हैं।
इसी क्रम में कुश्ती में रितेश ने रजत और मानसी ने कांस्य एवं ग्रीको रोमन में ललित ने कांस्य पदक जीता है। गत 9 सितंबर को कुश्ती ट्रायल में जिले के 22 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के चयन हुआ था। इसमें से छह खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। पानीपत कुश्ती एसोसिएशन के प्रधान करन सिंह पूनिया, सचिव धर्मवीर पहलवान और संरक्षक दिलबाग खर्ब ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी । कुश्ती एसोसिएशन ने बताया कि पासपोर्ट न बनवाने के कारण आधे से ज्यादा खिलाड़ी भाग नहीं ले पाए, जिसकी वजह से इस बार कम मेडल आएं है।
नाम भार वर्ग पदक
राधिका 62 किलोग्राम स्वर्ण
निशा 68 किलोग्राम स्वर्ण
मानसी 53 किलोग्राम कांस्य
रितेश 130 किलोग्राम रजत
ग्रीको रोमन:
नाम भार वर्ग पदक
नितेश 57 किलोग्राम स्वर्ण
ललित 55 किलोग्राम कांस्य