{"_id":"6aac57941bbe7244e804d2e5","slug":"property-dealer-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-panipat-news-c-244-1-pnp1012-164331-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का लगाया आरोप
विज्ञापन
अशोक का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-12 में प्रॉपर्टी और कार-मोटरसाइकिल की खरीद-फरोख्त का काम करने वाले अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके परिजनों ने 15 लाख रुपये के लेन-देन में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
अशोक के भाई फूलचंद ने बताया कि उनका परिवार सेक्टर-25 बाईपास रोड पर सेक्टर-12 के पास रहता है। बुधवार रात करीब 11 बजे अशोक घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में बेसुध पड़े मिले। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
फूलचंद के अनुसार, करीब एक साल पहले अशोक ने एक प्रॉपर्टी बेची थी। अनिल नाम के व्यक्ति ने यह सौदा कराया था। आरोप है कि अनिल ने अशोक से करीब 15 लाख रुपये उधार लिए थे और कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। परिजन ने आरोप लगाया कि इसी लेन-देन के विवाद में अशोक की हत्या कराई गई है।
विज्ञापन
वीरवार सुबह करीब पांच बजे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना चांदनी बाग पुलिस और एएसपी हर्षित गोयल मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामला संदिग्ध मानकर जांच कर रही है और प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
वर्जन
शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव की स्थिति को देखते हुए संदेह है। परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -हर्षित गोयल, एएसपी, पानीपत