{"_id":"677ef5fe9a75ada9b50fd017","slug":"prepare-yourself-according-to-the-industry-dr-ajay-panipat-news-c-244-1-pnp1007-130276-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडस्ट्री के हिसाब से खुद को करें तैयार : डॉ. अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडस्ट्री के हिसाब से खुद को करें तैयार : डॉ. अजय
विज्ञापन
पानीपत। आईबी कॉलेज में इंटर्नशिप सेल, आईसीटी अकेडमी, इंफोसिस फाउंडेशन कैपजेमिनी टेक्नोलॉजी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में चलने वाले इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करने की सलाह दी
प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में विद्यार्थियों को इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा और उसके लिए उन्हें अपनी स्किल्स को निखारना होगा। इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थी अपने कौशल को विकसित कर सकते है। अभिनंदन पांडे ने कहा कि इंटर्नशिप में विद्यार्थियों को व्यावसायिक कार्यों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है जो वो पाठ्यक्रम से नहीं सीख पाते।
आज के युग में बिना कौशल के विद्यार्थी मार्किट में नहीं बने रह सकते। इसलिए इंटर्नशिप विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक होते है जिससे वो विभिन्न प्रकार के कौशल सीखते है। इंटर्नशिप सेल की संयोजिका माधवी ने कहा कि आईसीटी एकेडमी उच्च शिक्षा क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में आए इस डिजिटल अंतर को कम करने का प्रयास करती है।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति-2020 के तहत छात्रों के लिए इंटर्नशिप करनी अनिवार्य है जिसका एकमात्र उद्देश्य छात्रों कि स्किल डेवलपमेंट है। इंटर्नशिप सेल विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। इन्फोसिस फाउंडेशन में बीए और बीबीए फाइनल के 65 तथा कैपेजमिनी में बीकॉम फाइनल के 60 विद्यार्थी लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग , इंटर्नशिप सेल की संयोजिका माधवी, हिमांशी, शिखा, आईसीटी एकेडमी के अभिनंदन पांडे, स्टेट हेड कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ. अजय गर्ग ने मुख्यातिथि अकादमिक ऑपरेशनस, रिलेशनशिप मेनेजर शुभम वर्मा, आईसीटी एकेडमी से ट्रेनर अनुपम और आशिया को तुलसी का पौधा और स्मृति चिंह भेंट कर स्वागत किया।
मंच का संचालन आंचल बत्रा ने किया। कार्यक्रम में निशा गुप्ता, रुचिका, करुणा, रीना, डॉ. नीतू , मनीत कौर, निशा गोयल, नॉन टीचिंग से विजय और पवन आदि का योगदान रहा।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद