फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman injured in car collision dies

Panipat News: कार की टक्कर से घायल गर्भवती महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman injured in car collision dies
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह पीर के पास गत दिनों तेज रफ्तार एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


डाडोला रोड निवासी नीतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सिवाह के पास एक फैक्ट्री में काम करती है। उसकी बेटी शिवानी (22) की चार साल पहले संतोष के साथ शादी हुई थी। वह शिव नगर में किराए पर रहते हैं। गत एक अक्तूबर को शिवानी खाना लेकर उसके पास आ रही थी। जीटी रोड पर ऑटो से उतरकर सिवाह पीर बाबा के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। एक चाय वाले ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी कार चालक का पीछा किया। टायर पंक्चर होने पर पुलिस ने आरोपी को टोल पर पकड़ा। उसे कच्ची जमानत पर छोड़ दिया गया था। परिजनों ने शिवानी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय निवासी शिवानी के पति संतोष कुमार ने बताया कि वह पानीपत में सिवाह गांव के पास कंपनी में काम करता है। उसकी दो वर्ष की बेटी परी है। वर्तमान में पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। वह ससुराल में बच्चों सहित रहती है। उसकी पत्नी एक माह पहले ही ससुराल से लौटी थी। वह अपनी मां को खाना देने जा रही थी। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जल्द ही कार चालक को गिरफ्तार करेगी।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed