{"_id":"696012559d0c403c170c2fac","slug":"potato-and-tomato-leaves-scorched-by-frost-panipat-news-c-244-1-sknl1016-150243-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पाले से झुलसने लगी आलू-टमाटर की पत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पाले से झुलसने लगी आलू-टमाटर की पत्तियां
Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
मौसम की खबर का इनसेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। पड़ रही कड़ाके की ठंड और पाले के कारण सनौली क्षेत्र में सब्जियों की फसलों को नुकसान होने लगा है। आलू, टमाटर और अन्य सब्जियों की पत्तियां झुलसने लगी हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि लगातार कई दिनों से पड़ रही सर्दी और पाले का असर आलू व टमाटर की फसलों पर साफ दिखाई दे रहा है। किसानों राजपाल, बलवान, नरेश, राजेश, सुरेशपाल, महासिंह, कृष्णचंद, महाबीर, अनिल और संजय ने बताया कि फसलों की सुरक्षा के लिए वे कृषि वैज्ञानिकों की सलाह अनुसार पानी से सिंचाई कर रहे हैं।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि ठंड और पाले के कारण सब्जियों की पत्तियां झुलस रही हैं। इसके बचाव के लिए उन्होंने सुझाव दिया है कि सब्जियों की नालियों में पानी दिया जाए और शाम को फसलों के चारों ओर धुआं किया जाए। इससे ठंड और पाले के प्रभाव से बचाव किया जा सकता है। किसान इस उपाय को अपनाकर फसलों को नुकसान से बचाने में जुटे हैं। उनका कहना है कि ठंड बढ़ने के चलते अभी भी सतर्क रहना आवश्यक है, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो। इस प्रकार, पानी की सिंचाई और धुआं करने के उपाय से किसान अपनी सब्जियों की फसलों को पाले और ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।